रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट
रायबरेली के ऊँचाहार थाना क्षेत्र के मनीरामपुर के पास दो बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार भिडंत में बाइक सवार युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से ऊँचाहार सीएचसी पहुचाया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया गया है, बताया गया धीरेन्द्र कुमार पटेल पुत्र पारस नाथ पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी ब्रम्हजीतपुर ऊँचाहार
सब्जी मंडी से बाइक से वापस घर जा रहा था तभी मनीराम पुर के निकट सामने आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कारण रोड पर गिरकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से ऊँचाहार सीएचसी पहुचाया जहाँ पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है, इस सम्बन्ध में सीएचसी चिकित्सक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को सीएचसी लाया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
