पत्रकार नरेन्द्र भारद्वाज आइजेयू के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित, पत्रकारों में हर्ष

admin
By
admin
2 Min Read

मथुरा । इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की विजयवाड़ा में आयोजित 3 दिवसीय 11वीं प्लेनरी बैठक में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मथुरा इकाई जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज राष्ट्रीय सचिव के महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित हुए हैं जिससे प्रदेश व मथुरा जनपद के पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। शाहजहांपुर के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह भी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए हैं

आंध्रप्रदेश राज्य के विजयवाड़ा में आयोजित आइजेयू के 11वें प्लेनरी सत्र का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने किया जिसमें यूनियन से संबद्ध देश भर के 27 राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया। यूनियन के चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार एम ए मजीद ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए नई केंद्रीय कमेटी के निर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से अवगत कराया।

नरेन्द्र भारद्वाज के आइजेयू में राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर स्थानीय पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कहा हमेशा पत्रकार हितों के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। उन्होंने न केवल पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया, बल्कि संगठन को सशक्त बनाने और पत्रकारों को एकजुट रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने कहा कि मथुरा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज को आइजेयू का राष्ट्रीय सचिव व शाहजहांपुर से वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह को कार्यसमिति सदस्य चुने जाने से प्रदेश व मथुरा के पत्रकारों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जगी है। इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन में मथुरा से ज़िला महासचिव रमेश चंद, वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा, मोहन मीना, बी एल पांडेय व आबिद ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *