भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का मथुरा में भव्य स्वागत, आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन

admin
By
admin
3 Min Read

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा द्वारा उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के प्रवासी दौरे पर मथुरा आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी ने किया। श्रीबाँके बिहारी जी एवं राधावल्लभ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलिका एवं प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत मंथन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे और आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आज महिलाएं राजनीति, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलिका ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला शक्ति के समर्पण और परिश्रम से आगामी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर महानगर मंत्री माधुरी प्रेमा पानू ,नीलम पाण्डेय , रश्मि अग्रवाल, पूनम गौड़, पार्षद शशि शुक्ला,आरती चतुर्वेदी,कृष्णा चौधरी, रामदुलारी चौधरी , अपर्णा दास, इंदू , मनीषा, शिल्पी घोष, मधुबाला पाठक , सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *