यहां संचारी रोग अभियान हवा-हवाई मात्र एक सफाई कर्मी के भरोसे सफाई व्यवस्था

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ल की रिपोर्ट

रायबरेली के ​ऊंचाहार देहात संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा फासला नजर आ रहा है। ऊंचाहार देहात के अलीगंज क्षेत्र में चलाए जा रहे सफाई अभियान निकला हवा हवाई ग्रामीणों का आरोप है, कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर अभियान को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं और केवल कागजी खानापूर्ति में जुटे हैं। पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय मौके पर मात्र चार सफाई कर्मचारियों को भेजकर कोरम पूरा कर लिया गया।
​इस लापरवाही और अव्यवस्था के मामले में जब ग्राम प्रधान धनराज यादव से बात की गई, तो उन्होंने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर दस सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजे जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन धरातल पर सिर्फ चार लोग ही काम करते मिले। संचारी रोगों के बढ़ते खतरे के बीच अधिकारियों की यह घोर लापरवाही स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *