साईकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ल की रिपोर्ट

जनपद रायबरेली ऊंचाहार बस स्टैंड पेट्रोल पंप के निकट कार ने साईकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नरवापार निवासी रामलखन उम्र लगभग 70 वर्ष किसी काम से ऊंचाहार आए थे घर वापस जाते समय बस‌ स्टाप पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससेे साईकिल सवार बुजुर्ग रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए, परिजनों व्दारा आनन फानन एम्बुलेंस की सहायता से ऊंचाहार सीएचसी लाया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की गम्भीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।
इस सम्बन्ध में सीएचसी चिकित्सक ने बताया सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी लाया गया था प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की गम्भीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *