रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ल की रिपोर्ट
जनपद रायबरेली ऊंचाहार बस स्टैंड पेट्रोल पंप के निकट कार ने साईकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नरवापार निवासी रामलखन उम्र लगभग 70 वर्ष किसी काम से ऊंचाहार आए थे घर वापस जाते समय बस स्टाप पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससेे साईकिल सवार बुजुर्ग रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए, परिजनों व्दारा आनन फानन एम्बुलेंस की सहायता से ऊंचाहार सीएचसी लाया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की गम्भीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।
इस सम्बन्ध में सीएचसी चिकित्सक ने बताया सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी लाया गया था प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की गम्भीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
