इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन

admin
By
admin
3 Min Read

मथुरा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मथुरा रिफाइनरी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत मथुरा जनपद के विभिन्न स्थानों पर 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना की गई है। इन सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन मथुरा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर श्री मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, मथुरा रिफाइनरी, श्री अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री अभिनव गोस्वामी, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं), श्री विवेक शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (सीसी एवं सीएसआर) तथा श्री दीपक कुमार साह, सीएसआर एवं हिंदी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती हेमा मालिनी ने इंडियनऑयल मथुरा रिफाइनरी द्वारा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी तथा आमजन को आवागमन में सुविधा एवं सुरक्षा प्राप्त होगी। साथ ही, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्यों को भी बल मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित इन स्ट्रीट लाइटों से पारंपरिक विद्युत ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर श्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि इंडियनऑयल मथुरा रिफाइनरी अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी निरंतर प्रतिबद्ध है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से मथुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास तथा सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी पहल की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मथुरा के विभिन्न स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बेहतर एवं सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें न केवल ऊर्जा संरक्षण में सहायक होंगी, बल्कि इनके माध्यम से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक योगदान मिलेगा।

यह पहल इंडियनऑयल की एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में समाज एवं स्थानीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मथुरा रिफाइनरी भविष्य में भी सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के सामाजिक एवं सामुदायिक विकास के लिए ऐसी जनकल्याणकारी पहल करती रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *