आरोप : कांच की बोतल से जानलेवा हमला,चेन लूटी

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊँचाहार, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोकना निवासी एक युवक पर होली मिलन समारोह से लौटते समय जानलेवा हमला करने और लूटपाट की खबर प्रकाश में आई  है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूरे गोकना निवासी गजेन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार (6 मार्च) की शाम करीब 5 बजे वह पूरे कुशल गांव से होली मिलन समारोह के बाद घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के पास घात लगाकर बैठे रंजीत प्रजापति, अमरजीत प्रजापति और उनके रिश्तेदार डैनी ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गले मिलने के बहाने उन्हें दबोच लिया।
आरोप है ,कि डैनी ने पीड़ित के हाथ से चांदी की चेन छीन ली। विरोध करने पर रंजीत ने कांच की बोतल से गजेन्द्र पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे दप्पू और सूरज द्विवेदी ने बीच-बचाव कर गजेन्द्र की जान बचाई। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *