रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर ऊंचाहार अधिवक्ताओं में आक्रोश तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार तहसील परिसर में रामपुर जिले में एक अधिवक्ता की गोली मारकर नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है, इसमें रामपुर के अधिवक्ता फारूक अहमद की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया बैठक में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य पूर्ण रूप से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

अधिवक्ताओं ने शासन प्रशासन की समझ तीन प्रमुख मांगे रखी इनमें हत्या के आरोपियों की पहचान कर उन्हें कठोरतम सजा देना प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करना और अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना शामिल है ।

महासचिव राजेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम राजेश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रस्तुत किया न्यायिक कार्यों में अधिवक्ताओं अनुपस्थिति की अधिकारिक सूचना के लिए प्रस्ताव की प्रतियां तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यलय को भेजी गई थी।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण तहसील में राजस्व और अन्य न्यायिक कार्य पूरी तरह से ठप रहे प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश चंद्र उपाध्याय विमल शुक्ला संदीप तिवारी आदि भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे हैं ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *