नाराज़ युवक ने जहरीला पदार्थ खाया

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली जिले के ऊंचाहार स्थित पट्टी रहस कैथवल गांव में परिजनों से नाराज होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल ऊँचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सीएचसी ऊँचाहार में तैनात डॉक्टर महमूद अख्तर ने बताया कि घायल युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो पट्टी रहस कैथवल गांव का ही निवासी है। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था।

बताया जा रहा है कि रोहित किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी हालत में सुधार न होने और गंभीर बनी रहने के कारण उसे उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Posts

पिस्टल तानकर मंगलसूत्र छीना और  दी जान से मारने की धमकी

ऊंचाहार, रायबरेली। जनपद के कोतवाली ऊंचाहार क्षेत्र के अंतर्गत बीकापुर गांव में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा एक महिला के साथ सरेराह लूटपाट और जानलेवा हमले का…

सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ, मिर्जापुर ऐहार तक भव्य कलश यात्रा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के सलारपुर गांव स्थित जागेश्वर धाम में पं. रामकृष्ण मिश्र शास्त्री के सानिध्य में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *