पिस्टल तानकर मंगलसूत्र छीना और  दी जान से मारने की धमकी

admin
By
admin
2 Min Read

ऊंचाहार, रायबरेली। जनपद के कोतवाली ऊंचाहार क्षेत्र के अंतर्गत बीकापुर गांव में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा एक महिला के साथ सरेराह लूटपाट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता रेखा देवी, पत्नी सुनील कुमार पटेल ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, घटना बीते 23 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:00 बजे की है। आरोप है कि विपक्षी सुनील कुमार (पुत्र सदाशिव) अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुस आया। दबंगों ने पीड़िता की कनपटी पर पिस्टल सटा दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।तहरीर में बताया गया है कि आरोपी का परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी के माता-पिता (फूलमती व सदाशिव) अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। दबंग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि “हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, जिसे जहां जाना है जाए।”पुलिस से न्याय की गुहार दहशतजदा पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की मौके पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, लेकिन सरेआम हुई इस वारदात ने ग्रामीणों के बीच असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *