

अगर त्योहारों और खास मौकों पर अपने बच्चों और परिवार के लिए मिठाई लेकर आते हैं…
तो यह खबर आपको झकझोर सकती है..
क्योंकि मथुरा से सामने आया एक वीडियो…
अब लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
वीडियो में जो दिखाई दे रहा है…
उसे देखकर शायद आप भी अगली बार मिठाई खरीदने से पहले दस बार सोचेंगे।
धर्म नगरी मथुरा के मंडी चौराहे स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कथित तौर पर घेवरों के ऊपर चूहे घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
लेकिन वीडियो ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
जरा इन तस्वीरों को ध्यान से देखिए…
काउंटर पर सजे घेवर…
और उन्हीं घेवरों के ऊपर घूमते हुए नजर आ रहे चूहे।
अगर वायरल वीडियो सही है…
तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं…
बल्कि लोगों की सेहत के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हो सकता है।
क्योंकि यही मिठाइयां रोजाना सैकड़ों लोग खरीदकर अपने घर ले जाते हैं।
यही घेवर बच्चों के सामने परोसे जाते हैं…
और यही मिठाइयां त्योहारों की खुशियों का हिस्सा बनती हैं।
अगर मिठाई पर चूहे घूम रहे हैं…
तो साफ-सफाई के दावे कहां हैं?
क्या खाद्य सुरक्षा के नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?
क्या लोगों को अनजाने में ऐसी मिठाइयां परोसी जा रही हैं…
जो उनकी सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं?
जब वायरल वीडियो को लेकर दुकान संचालक से बात करने का प्रयास किया गया…
तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
जिसके बाद इस वीडियो को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं।
मिठाई केवल स्वाद नहीं…
विश्वास भी होती है।
लोग अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर यह भरोसा करते हैं…
कि जो सामान वे खरीद रहे हैं वह सुरक्षित और स्वच्छ है।
लेकिन अगर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही तस्वीरें सही साबित होती हैं…
तो यह सिर्फ एक दुकान का मामला नहीं…
बल्कि खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है…
और लोग पूछ रहे हैं…
क्या हम जो मिठाई खा रहे हैं, वह सच में सुरक्षित है?”
अब सबकी नजर खाद्य सुरक्षा विभाग पर है।
क्या विभाग इस वायरल वीडियो की जांच करेगा?
क्या सच्चाई सामने आएगी?
या फिर यह मामला भी कुछ दिनों बाद फाइलों में दबकर रह जाएगा?
