रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ल की रिपोर्ट
सिंगल सड़को पर जानलेवा बने जंगली बबूल के पेड़ जिम्मेदार बने अनजान रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के सलीम पुर भैरव अकोढियां व अन्य ग्राम पंचायत को राहगीर व स्कूल के स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में मजदूर व आमजनता का होता है, आवागमन देर रात तक इन सिंगल सड़कों पर होता है, आवागमन जी हाँ हम
बात कर रहे हैं, अकोढियां गाँव से स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क की वैसे तो इन सड़क पर दर्जनों गाँव के स्कूली बच्चों व स्टेशन सहित आने जाने वालो का होता है, आवागमन यह सड़क अकोढियां से पुरवारा व खालिकपुर के मलकाना, से होकर स्टेशन व सलोन राजमार्ग पर जाकर मिली है, वैसे तो इस सड़क का कुछ हिस्सा बहुत ही दयनीय स्थिति में है, क्षतिग्रस्त सड़क बडे़ बडे़ गड्ढे के साथ साथ सड़क पर निकली सरिया लोगों व स्कूली बच्चों की आफत बनी हुई है, अब नालियों का गन्दा बजबजाता पानी सड़क पर जमा होने से आमजनता व स्थानीय व स्कूली बच्चों की आफत बनी हुई थी अब इसी सड़क से मिली अकोढियां से आने वाली सिंगल सड़क पर सड़क के दोनों पटरियों पर उगे जंगली झखरीलें बबूल जो सड़क पर आ गए लेकिन अफ़सोस की इस सब से जिम्मेदार अनजान है, बारिश का समय है, इस मौसम में वह जंगली झखरीलें बबूल के पेड़ में फंसकर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, क्या जिम्मेदार हादसे बाद अपनी कुंभकर्ण की नींद से जागेंगे।
