जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 300 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट,

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली में 29 दिसंबर 2025
को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आदेशानुसार विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 व थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी । टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरबक्शगंज अंतर्गत ग्राम आशाराम का पूर्वा एव गोझरी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों, संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।

दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया है ।

03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए‌ है ।

जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *