निकाय संविदा कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । शुक्रवार को क्षेत्र के रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय संविदा सफाई कर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों में मातम छा गया है।

मृतक की पहचान बाबूगंज मजरे मतरौली गांव निवासी मनोज वाल्मीकि (50 वर्ष) के रूप में हुई है। मनोज ऊंचाहार नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे देर रात अपने घर से निकले थे, जिसके बाद शुक्रवार उनका क्षत-विक्षत शव रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर पाया गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि मृतक के बेटे आशीष कुमार ने पुलिस को सूचित किया था कि उनके पिता रात में घर से निकले थे और सुबह उनकी मृत्यु की खबर मिली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है या कुछ और।
मनोज वाल्मीकि के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया है कि मनोज की पत्नी की मृत्यु लगभग 8 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। उनके परिवार में अब दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *