परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज की बैठक 5 अप्रैल को औरैया में…

admin
By
admin
1 Min Read


ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी


औरैया, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने जिला व्यूरो चीफ अनिल अवस्थी को बताया कि ” ब्राह्मण समाज, औरैया ” की एक अहम् बैठक कल दिनाँक 5 अप्रैल दिन रविवार को सायं 4 बजे श्री वीर विजय हनुमान मंदिर , इंडियन ऑयल चौकी के पास आहूत की गयी है। बैठक में आगामी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह को दिव्य व भव्य आयोजन करने के संबंध में चर्चा की जाएगी, इसमें परशुराम शोभायात्रा के प्रमुख पदाधिकारी गण, सहयोगी गण व भगवान परशुराम के अनुयायी ब्राह्मण समाज के लोग विशेष रूप से मौजूद रहे,बैठक उपरांत मुहल्ला आर्यनगर व समीपवर्ती क्षेत्र में जनसंपर्क किया जाएगा, और सभी की क्षेत्र वाइज जिम्मेदारी दी जाएगी अतः आप सभी विप्र बंधुओं से अनुरोध है कि बैठक में ससमय उपस्थित होने की कृपा करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *