सतीश पाण्डेय
औरैया, फफूँद थाना अंतर्गत एक कलमुही ने नवजात की जान ले ली,भौनक पुर ग्राम में एक गेहूं के खेत में नवजात का शव मिला, जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी संदीप पुत्र बिजय करन अपनी पत्नी निशा के साथ सुबह करीब पांच बजे अपने खेत पर गेंहूँ काटने गया तो उसने देखा कि खेत में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है,जिसके मुँह में कपड़ा भरा था,अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसी से उसकी मौत हो गयी हो,नवजात का शव देखते ही विजय ने ग्राम वाशियों को इसकी सूचना दी जिससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी, और तरह तरह की चर्चाये होने लगी, नवजात के शव की सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की, इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया, पुलिस घटना की जाँच में लगी है l
