शुक्रवार को शहर में निकलेगी हिंदू स्वाभिमान यात्रा

मथुरा। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज में जनजागरण के लिये आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगामी 13 फरवरी शुक्रवार को मथुरा महानगर में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा संघ कार्यालय से प्रारंभ होकर मसानी चौराहा, डीगगेट,भरतपुर गेट, होलीगेट, टेंक चौराहा,स्टेट बैंक चौराहा से गोवर्धन चौराहा होते हुए समापन कार्यक्रम आनंद लोक कॉलोनी में होगा जहाँ यात्रा में शामिल संतों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यात्रा में बड़ी संख्या में चौपहिया व दोपहिया वाहनों के माध्यम से लोग शामिल होंगे जिनमें प्रमुख संत भी होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में केशव भवन में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा बनाते हुए जिम्मेदारियाँ भी दी गई। हिंदू स्वाभिमान यात्रा का रास्ते में जगह जगह विभिन्न सामाजिक,व्यापारिक व अन्य संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा की रूपरेखा बैठक में प्रमुख रूप से अनुराग चतुर्वेदी,बिजेंद्र सिंह,संदीप शर्मा,शुभ सक्सेना, कान्हा चतुर्वेदी,हर्षित सिसोदिया,गोकुलेश गौतम,प्रदीप शर्मा,शानू पंडित,सुबोध,अविनीश प्रताप सिंह,गौरव शर्मा,रोहित चौधरी,शुभम शर्मा,विनायक चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *