अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 देशों के बुद्धिजीवियों ने नारी सशक्तिकरण पर दिया जोर

शिवशंकर शर्मा

मथुरा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति केन्द्र भारत व अखिल भारतीय ब्रज संस्कृति केन्द्र, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पटल पर महिलाओं के बढ़ते कदम विषयक वैश्विक वेबिनार/संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी ऑनलाइन अध्यक्षता “निर्मल रोशन साहित्यिक मंच,न्यूजर्सी अमेरिका” की संस्थापिका डॉ. सुषमा मल्होत्रा द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि रही स्पेन की ख्यातिप्राप्त अनुवादक प्रोफ़ेसर डॉ मन्जू यादव।
सर्वप्रथम आचार्य डॉ. खेमचन्द यदुवंशी शास्त्री द्वारा सरस्वती वंदना- लीनी है लेखनी कर में मात शारद को ध्याऊँ मैं, से वेबिनार का प्रारम्भ करते हुए नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि समाज द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त होने पर आज महिला शक्ति भारत के साथ साथ विश्व पटल पर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी के कदम निरन्त बढा रही है,राजनीति के शीर्षस्थ पद पर एक तरफ महामहिम द्रोपदी मुर्मू दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम डॉ. आनंदी बेन पटेल सभी महिलाओं को निरन्तर प्रगतिपथ पर आगे बढ़ने का संदेश दे रही हैं जो भारत और भारतीय महिलाओं के लिए गर्व की बात है।”

संगोष्ठी वेबिनार में विश्व के प्रगतिशील देशों के विद्वान व विदुषियों ने नारीशक्ति के वैश्विक स्तर पर निरन्तर बढ़ते हुए कदमों की व्याख्या अपने अपने दृष्टिकोणों से की जिनमें डॉ. यूरी बोत्विंकिन (संयोजक नागरी लिपि परिषद, यूक्रेन), डॉ मौना कौशिक (बल्गारिया), डॉ. अर्चना पैन्यूली (डेनमार्क), डॉ. इन्दु बारौठ (उत्तरी अमेरिका), डॉ. दीपा दिनेशनील (जर्मनी), डॉ. अभिषेक त्रिपाठी (बेलफास्ट, आयरलैंड) डॉ. निधि मिश्र (इटली), डॉ. कपिल कुमार (बेल्जियम), डॉ. विनीता तिवारी (उपाध्यक्ष, साझा संसार फाऊण्डेशन, नीदरलैंड्स), अश्विनी केगांवकर (नीदरलैंड्स) डॉ. आनंद गिरी गोस्वामी ‘मायालु’ (लुम्बनी-नेपाल), डॉ. लक्ष्मी शर्मा (काठमांडू-नेपाल), डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा (टोक्यो-जापान), डॉ नन्नन पांडेय (बर्गहिंगम,लन्दन), डॉ. नीलू गुप्ता (केलिफोर्निया), डॉ. प्रमिला भार्गव,(टोरेंटो, कनाडा), डॉ. किरण लता वैद्य (ऑस्ट्रेलिया), छोटू प्रजापति (सऊदी अरब), वीरेन्द्र कुमार शेखर, डॉ. कीर्ति वर्धन, डॉ. आर. सी. यादव,नयन राठी (इंदौर), संजय जैन (मुम्बई), आत्मप्रकाश कुमार (गाँधी नगर), डॉ. चन्द्रकला भारती (बिजनौर), सौरभ प्रभात (मुजफ्फरपुर-बिहार), सुखनन्दन प्रजापति (सीधी-मध्यप्रदेश) आदि प्रमुख रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. मन्जू यादव ने बताया- “स्पेन और अन्य यूरोपीय देशों में अधिकतर कामकाजी महिलाएँ हैं जो परिवार और रोजगार दोनों को बखूबी सम्हाल कर देश के विकास में पूर्णतः सहयोग दे रही हैं जो महिलाओं की प्रगति का सूचक है।”
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सुषमा मल्होत्रा ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए रहस्योद्घाटन किया कि मनु स्मृति के श्लोक संख्या-3/56
“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।” में स्पष्ट सन्देश है कि जिस परिवार में नारी का पूजन अर्थात सम्मान होता है वहाँ समृद्धि के साथ साथ अनेकानेक देवों का निवास होता है जिससे नाना प्रकार के मंगल होते हैं। इसी कारण वर्तमान में हर क्षेत्र में महिलाओं के कदम आगे बढ़ रहे हैं जो विश्व की उन्नति का संकेत है।”

संचालन आचार्य डॉ. के.सी. शास्त्री ने किया तथा भूटानी पोएट्री क्लब की संस्थापिका डॉ. सीता माया रानी चुग (थिम्पू-भूटान) ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Posts

खबर चलाने पर कोतवाल की पत्रकार को घुड़की, दिमाग न खराब हो , तुमको जो चाहेंगे वो कर देंगे

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार , रायबरेली । सोशल मीडिया में महिला अपराध से संबंधित एक खबर वायरल होने पर कोतवाल ने आपा खो दिया , उन्होंने फोन…

विश्व महिला दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने कोतवाली पहुंचकर महिला उत्पीडन के मामले में गिनाई पुलिस की मनमानी

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार में रविवार को विश्व महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न को लेकर पुलिस के नकारात्मक करवाइए पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *