स्त्रीवाद सिर्फ औरतों का नही, समानता का आंदोलन है…

admin
By
admin
1 Min Read

ताक़त यह नहीं कि तुम किसी को झुका दो
बल्कि यह कि तुम किसी को उठने दो
कमज़ोर वही होता है
जो दूसरों की आज़ादी से डरता है
जब स्त्री आज़ाद होती है
पुरुष भी मुक्त होता है पितृसत्ता के बोझ से
अपने डर से अहंकार से
एक फेमिनिस्ट पुरुष जानता है

स्त्रीवाद सिर्फ़ औरतों का नहीं
समानता का आंदोलन है
वह चलता रहता है सड़क पर, घर में, संसद में
हर जगह स्त्रीवादी होने की क़ीमत चुकाते हुए
वह समझता है समानता कोई उपकार नहीं
और आज़ादी बाँटने से घटती नहीं
बल्कि बढ़ती है।

– शोभा अक्षर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *