भारी बारिश के चलते गिरा गरीब का आशियाना, मलबे के नीचे दबी अनाज व गृहस्थी

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी CNI 18 NEWS

बछरावां-रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव में बीते रविवार की रात हो रही भारी बारिश के चलते एक वृद्ध गरीब का आशियाना ढह गया। जिसके मलबे में अनाज व गृहस्थी का समान दबाmकर बर्बाद हो गया। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि स्थानीय गांव निवासी घनश्याम साहू पुत्र स्वर्गीय रामभरोंसे उम्र 75 वर्ष ने बताया कि वह अपने पांच बच्चों के साथ इसी कच्चे मकान में रहते हैं। बीती रात हो रही भारी बारिश के चलते लगभग 1:00 बजे के आसपास जब वह बाहर छप्पर के नीचे लेटे थे, तभी उन्हे कुछ गिरने की आवाज आई, जब उन्होंने उठकर देखा तो उनके मकान की दीवाल व छत भर भरा कर गिर रही थी। तभी वह अपने परिवार सहित घर से बाहर की ओर भागे और घर के बाहर बरामदे में बंधे जानवरों को भी उन्होंने मुक्त कर दिया। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनका मकान गिरने से मलबे के नीचे अनाज, साइकिल, जानवरों का चारा और अन्य गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है हमारी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए हमें सहायता प्रदान की जाए।

Related Posts

महिला ने लगाया मारपीट तथा घरेलू हिंसा करने का आरोप,कोतवाली में दी तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार रायबरेली। महिला पूनम ने पति पर लगाया मारपीट तथा घरेलू हिंसा का आरोप कोतवाली में दी तहरीर महिला ने बताया की वह कोतवाली…

जी.एल. बजाज के ‘दिवाली हाट’ में दिखी सांस्कृतिक विरासत

छात्र-छात्राओं ने रंगीला राजस्थान की प्रस्तुति से लूटी महफिल मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग और ई-सेल द्वारा “दिवाली हाट 2025” का आयोजन किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *