बारिश से ढहा कच्चा मकान, सात बकरियों की मौत

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news

महराजगंज -रायबरेली ।महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के टूक गांव में देर रात से हो रही लगातार बारिश ने कहर बरपाया। भारी बारिश के चलते गांव निवासी मुनव्वर अली का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मुनव्वर अली समेत उसकी सात बकरियां मलबे में दब गईं। ग्रामीणों की मदद से मुनव्वर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई, लेकिन सात बकरियों की मौत से गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित मुनव्वर अली ने बताया कि वह पात्रता सूची में शामिल होने के बावजूद अब तक सरकारी आवास से वंचित है। हादसे के बाद उसने रो-रो कर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई और न्याय की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सरकारी आवास की सुविधा मिल जाती तो आज यह दुखद घटना नहीं होती। अब देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की किस तरह मदद करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *