गरीब मजदूर पर आफत बनकर बरसे बदरा

admin
By
admin
2 Min Read

{पेड़ गिरने वजह से हैदरगढ़ मार्ग रहा प्रभावित}

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी CNI 18 NEWS

महराजगंज -रायबरेली। गरीब मजदूर पर आफत बनकर बरसे बदरा महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के टूक गांव निवासी मुनव्वर अली जो की एक गरीब व्यक्ति हैं मजदूरी से अपना परिवार चलता है बीती रात भारी बारिश के कारण उनका पूरा कच्चा मकान बारिश के चलते भर भरा कर गिर गया ।छप्पर के नीचे लेटे मुनव्वर अली को जहां हल्की चोटें आई तो वही सात बकरियां मलबे में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गई मुनव्वर अली ने बताया कि मकान बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया है बड़ी मशक्कत के बाद बकरियों को निकाला गया है घर गृहस्थी का खाने-पीने का सारा सामान दब गया है और मेरा पैर भी मलबे की चपेट में आने की वजह से घायल हो गया है। वहीं भारी बारिश के कारण महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग पर दोपहर सोमवार को अचानक शीशम का पेड़ गिर गया गनीमत या रही की कोई घायल नहीं हुआ बारिश की वजह से ही अमावा विकासखंड के टिकरवल मजरें जेतुआ टप्पे गांव में राम आसरे पासी का कच्चा मकान गिर गया राम आसरे पासी ने बताया कि मकान गिरने की वजह से हम लोगों के ऊपर भारी मुसीबतों का पहाड़ टूटा है ।अब रहने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *