बस स्टेशन पर तीन युवकों ने की लूट, मोबाइल, नगदी और सोने की चेन छीनी पुलिस ने दो आरोपियों, को किया गिरफ्तार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र के बड़े ट्रांसपोर्टर जितेंद्र द्विवेदी के साथ तीन युवकों ने सरेशाम नगर के बस स्टेशन पर लूट हो गई । तीन युवकों ने उनकी सोने की चेन,मोबाइल फोन और बीस हजार रुपए छीन ले गए है । मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।
क्षेत्र के उमरन गाँव निवासी जितेंद्र द्विवेदी प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसाई है । उनका नगर के मदारीगंज के पास ऑफिस है । बुधवार की शाम करीब सवा सात बजे वह अपनी कार से घर जा रहे थे । आरोप है कि ऊंचाहार बस स्टेशन के पास अचानक उनकी कार के सामने बाइक कार से आए और उन्हें रोककर गाली गलौज करते हुए उनका मोबाइल फोन , बीस हजार रूपये नगद और करीब ढाई लाख रुपए कीमत की सोने की चेन छीनकर भाग गए । घटना के बाद उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी । पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके नगर के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले सन्नी सरदार और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना में प्राथमिकी दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

Related Posts

मगोर्रा में हर वर्ष की तरह मेले का हुआ आयोजन

हमारे पूर्वजों की ऐसी परंपरा रही हैं जो आज नई पीढ़ी को देखने को मिलती हैं और पूर्वजों की इन परंपराओं को देखकर नई पीढ़ी बहुत खुश होती है और…

संस्कृति विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने बताया विज्ञान और एआई का महत्व

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान एवं भाषा के क्षेत्र से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *