रास्ते में मिट्टी डालकर आम लोगों का आवागमन बाधित

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । गांव के एक व्यक्ति ने आम रास्ते में मिट्टी डालकर पूरे गांव का आवागमन रोक दिया है । जिससे पूरा गांव परेशान है । ग्रामीण ने इस आशय की शिकायत एसडीएम से की है । एसडीएम ने बीडीओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है ।
मामला रोहनिया विकास खंड के गांव मिर्जापुर एहारी का है । गांव के शेष नारायण तिवारी का कहना है कि उनके गांव का एक आम रास्ता उनके घर से जाता है । इस रास्ते में करीब बीस साल पहले खड़ंजा लगाया गया था । जिससे पूरा गांव आवागमन करता था । कुछ दिन पूर्व गांव के एक व्यक्ति ने इस रास्ते पर यह कहकर मिट्टी डाली कि खड़ंजा ऊंचा किया जाएगा , किंतु अब वह मिट्टी नहीं हटा रहा है , उसका कहना है कि रास्ते को वह अपना सहन बनाएगा । जिससे पूरे गांव का आवागमन बाधित है , और पूरे गांव के लोग परेशान है । पीड़ित ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसडीएम से की । एसडीएम ने रोहनिया के खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Related Posts

कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में युवक ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार घटना…

ऊंचाहार के नारायण हास्पिटल में लगाया गया कैंसर जागरूकता शिविर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट कैंसर के प्रति जागरूक हुईं 150 महिलाएं; शंकुस हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविरऊंचाहार, रायबरेली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैला ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *