सड़क हादसे में पिकअप चालक समेत दो की मौत

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर पेट्रोल पंप के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार देर रात चलती पिकअप का टायर अचानक निकल जाने से पिकअप नियंत्रित होकर सड़क के किनारे दीवार से जा टकराया हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल पिकअप से कड़ी मस्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पिकअप में घायल हुए लोगों को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों के अनुसार प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण लोडर का टायर निकलना बताया जा रहा है ,वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतको के घर में कोहराम मच गया वहीं पुलिस के द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *