लालगंज में बोलेरो की टक्कर से मजदूर की दर्दनाक मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया राजमार्ग जाम

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

लालगंज-रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रेल कोच फैक्ट्री गेट नंबर 3 के पास मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे जा रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान रामस्वरूप पाल(उम्र 45 वर्ष ), निवासी कान्हमऊ के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बोलेरो व चालक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-232 पर जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम खुलवाया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मृतक परिवार को उचित मुआवज़ा नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। क्योंकि उनके भतीजे ने बताया मृतक रामस्वरूप की 5 बेटियां है व 2 बेटे है जिनमें से केवल 1 बिटिया की ही शादी हुई है और उनके घर का पालन पोषण मृतक के द्वारा ही किया जाता था।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *