पैर फिसलने से गंगा में स्नान कर रहा किशोर डूबा, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

पैर फिसलने से गंगा में स्नान कर रहा किशोर डूबा, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

पंकज तिवारी ब्यूरो चीफ cni 18 news raibareli

सरेनी-रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर गंगा घाट पर स्नान करने गया 15 वर्षीय किशोर सत्यम (निवासी रौतापुर) डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यम अपने साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किशोर नदी में समा चुका था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई। देर तक सत्यम का कोई पता नहीं चल सका था। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं वहीं ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Posts

कुएं में गिरी 5 साल की बच्ची की मौत: परिजन पुलिस कार्रवाई के डर से शव लेकर अस्पताल से फरार हुए

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले…

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *