33 केवीए लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया कर्मचारी, झुलसा

33 केवीए लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट आया  कर्मचारी झुलसा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार में विद्युत विभाग लापरवाही का शिकार हुआ लाईन मैन सूरज भान जिसका इलाज एम्स हास्पिटल में किया जा रहा है,जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2026 दिन रविवार 33 केवीए में फाल्ट आने के कारण हटवा निवासी संविदा लाइन मैन 33 केवीए लाइन ठीक करने के लिए दिलमनपुर के पास पोल पर चढ़ गया फाल्ट ठीक करने के लिए उसने सिड डाउन भी लिया था लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया बाकी लाईन स्टांप के द्वारा उसे आनन फानन सीएचसी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जिला अस्पताल में भी सुधार न होने पर उसे मुन्शी गंज स्थित एम्स हास्पिटल में रेफर किया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। साथी स्टांप ने दी जानकारी अब देखना है, की विद्युत विभाग द्वारा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी या मामले को अन्य शिकायत के जैसे बड़े बड़े गम्भीर मामलों की तरह ठंडा कर अपने झोले में डाल लिया जाता हैं।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *