बिना सटडाउन लिए ही 33 केवीए लाइन पोल पर एक निजी कर्मी ने चढ़ाया सूरजभान

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार में विद्युत विभाग की लापरवाही का शिकार हुआ लाईन मैन सूरज भान जिसका इलाज एम्स हास्पिटल में किया जा रहा है,जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2026 दिन रविवार 33 केवीए में फाल्ट आने के कारण हटवा निवासी संविदाकर्मी 33 केवीए लाइन ठीक करने के लिए दिलमनपुर के पास पोल पर चढ़ गया फाल्ट ठीक करने के लिए उसने सिट डाउन भी लिया था लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया बाकी लाईन स्टांप के द्वारा उसे आनन फानन सीएचसी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जिला अस्पताल में भी सुधार न होने पर उसे मुन्शी गंज स्थित एम्स हास्पिटल में रेफर किया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जबकि पीड़ित लाइन मैन के पिता ने एक निजी कर्मी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर भी दिया है, वहीं संविदा कर्मी लाइन मैन ने अपने बयान में बताया की वह मौजूद एक निजी कर्मी ने उसे बताया की उस ने सिटडाउन लिया है, लेकिन उसने सिट डाउन नहीं लिया था जिससे यह‌ हादसा हुआ है, पीड़ित ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा की विभाग का कोई भी अधिकारी उसे देखने भी नहीं पहुंचा है, इलाज के लिए उसके पास पैसे भी नहीं है ,अब देखना है, की विद्युत विभाग द्वारा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी या मामले को अन्य शिकायत के जैसे बड़े बड़े गम्भीर मामलों की तरह ठंडा कर अपने झोले में डाल लिया जाता हैं।

Related Posts

कुएं में गिरी 5 साल की बच्ची की मौत: परिजन पुलिस कार्रवाई के डर से शव लेकर अस्पताल से फरार हुए

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले…

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *