मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की बेटी अक्षिता बनीं पीसीएस अफसर

admin
By
admin
2 Min Read

मथुरा (शिवशंकर शर्मा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित पीसीएस-2024 परीक्षा परिणाम में आगरा की रहने वालीं अक्षिता शगुन ने 178वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। रैंक के आधार पर उनका चयन जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है।
अक्षिता के पिता अनिल कुमार वर्तमान में मथुरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात हैं। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अक्षिता शगुन ने सेंट पॉल स्कूल, आगरा से इंटरमीडिएट करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स में टॉप किया। इसके बाद वर्ष 2018 में जेएनयू से इतिहास विषय में टॉपर रहीं। वर्तमान में वह डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। अक्षिता का परिवार प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ा रहा है। उनकी मौसी आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं जबकि मामा झांसी में अपर जिला जज के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर चुके हैं। विदेश में नौकरी के अवसर मिलने के बावजूद अक्षिता ने देश में रहकर सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया। उनकी सफलता में परिवार का विशेष योगदान रहा खासकर उनकी मां ने हिंदी विषय की तैयारी में सहयोग किया। अक्षिता के पिता अनिल कुमार ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका सपना है कि वह आगे चलकर यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *