किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र से एक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का  मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी को अपने ननिहाल में रह रही थी परिजनों का आरोप है कि बीते 25 फरवरी 2026 को गांव के ही निवासी निखिल पाल ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की । घटना की सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़िता मां ने बताया कि खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लेकर थाने पहुंच चुका है। हालांकि, इस पूरे मामले में मां का रुख काफी सख्त नजर आया। उन्होंने तहरीर में स्पष्ट रूप से कहा है कि चूंकि विपक्षी उनकी बेटी को बिना किसी सामाजिक या कानूनी प्रक्रिया के ले गया है, इसलिए अब वे उसे अपने घर में स्थान नहीं देना चाहतीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर केस की विवेचना उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह को सौंपी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी को किन परिस्थितियों में ले जाया गया था और इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *