अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो मज़दूरों को मारी टक्कर, एक की मौत

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी CNI 18 NEWS RAIBARELI

हरचंदपुर-रायबरेली।CNI 18 RAIBARELI ।रायबरेली लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सत्कार होटल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल से जा रहे दो मज़दूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही मज़दूर कई मीटर दूर जा गिरे। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ने के बजाय फरार हो गया। हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

Related Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने बताया विज्ञान और एआई का महत्व

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान एवं भाषा के क्षेत्र से…

तहसील परिसर में आदर्श बार एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊँचाहार तहसील परिसर में शुक्रवार को आदर्श बार एसोसिएशन द्वारा ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तहसील के अधिवक्ताओं के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *