ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी
औरैया जनपद के अजीतमल तहसील संगम सभागार में जिलाधिकारी औरैया डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 112 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनता की जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं, उन्हे संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा के अंतर्गत उसका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपजिलाधिकारी अजीतमल सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
तहसील समाधान दिवस का आयोजन 112 शिकायत में 11 निस्तारित
Leave a Comment
