पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से मिलीं डीग जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता यादव

admin
By
admin
1 Min Read

[ अजय विद्यार्थी ]

डीग । डीग जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्वेता यादव ने रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्वेता यादव ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान जिले में महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। श्वेता यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का मार्गदर्शन संगठन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे लगातार काम करती रहेंगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *