दबंगो ने किया जमीन पर कब्जा, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के चरढ़ई गांव में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दबंग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं और शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपाल से गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट में केवल चार लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, जबकि वास्तविकता में अन्य दबंग भी जमीन कब्जाने में शामिल हैं। रिपोर्ट में बाकियों के बारे में यह लिखा गया है कि “उनकी अगल-बगल कोई जमीन नहीं है”, जिससे पूरे प्रकरण पर सवाल उठ रहे हैं। न्याय की आस में पीड़ित ने जिला अधिकारी रायबरेली को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि अगर मामले की सही जांच की जाए तो पूरा सच सामने आ जाएगा।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *