राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन ने की बागेश्वर धाम यात्रा में भाग लेने की अपील कहा हिंदुत्व ही हमारी पहचान

सतीश बाबू पांडे
राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल अवस्थी ने सभी हिंदू संगठनों, कार्यकर्ताओं और धर्मप्रेमी युवाओं से अपील की है कि वे बागेश्वर धाम की यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एकजुट होकर हिंदुत्व के परचम को ऊँचा उठाएँ। अनिल अवस्थी ने कहा कि “आज समय की आवश्यकता है कि हिंदू समाज एक सूत्र में बंधकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए आगे आए।” उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस यात्रा को एक धार्मिक शक्ति प्रदर्शन और एकता का प्रतीक बनाएं।
“ना झुकेगा तिलक, ना रुकेगी ये गाथा,
धर्म की रक्षा ही है हमारी परिभाषा।
चलो मिलकर बढ़ाएं कदम उस राह पे,
जहाँ भगवा लहराए — वहीं है हमारी आशा।”

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व कोई मत या पंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। संगठन का उद्देश्य समाज में समानता, एकता और धर्मनिष्ठा का संदेश फैलाना है।

Related Posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसे में अंकुर दुबे उम्र लगभग 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई घटना मनीरामपुल…

ऊंचाहार नगर के कस्बा स्थित चौराहे पर गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का सामन जलकर राख

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार नगर कस्बा स्थित चौराहे पर एक मार्केट में बीती रात भी भीषण आग लग गई, आग ने इतना विकराल रूप ले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *