21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


जिला संवाददाता अजय राज
बेला,औरैया। जनपद औरैया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना बेला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के निर्देशन में उपनिरीक्षक ब्रज भूषण तिवारी मय हमराह टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त राहुल दिवाकर पुत्र भैयालाल, निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना तिवारीपुर जनपद कन्नौज, को बेला-कन्नौज बॉर्डर के समीप रात्रि लगभग 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही बरामदगी का पंचनामा भरते हुए अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 215/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related Posts

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसे में अंकुर दुबे उम्र लगभग 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई घटना मनीरामपुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *