मथुरा में सिविल डिफेंस ने मनाया अपना 63 वां स्थापना दिवस

वार्डन सेवा के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

मथुरा (शिवशंकर शर्मा)। नागरिक सुरक्षा संगठन के 63 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के नियंत्रक चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन कार्यालय परिसर में विधिवत झंडारोहण किया गया। और वार्डन सेवा के वैतनिक अवैतनिक पदाधिकारियों को देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी एवं नियंत्रक चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता सदैव अग्रिम पंक्ति में रहकर महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण बाढ़ प्रबंधन त्यौहार, यातायात व्यवस्था संचालन तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर में स्वयंसेवकों के द्वारा सराहनीय योगदान दिया जाता है।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद प्रदेश एवं देश में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की महत्त्वपूर्ण जानकारी को समय-समय पर जिला प्रशासन को अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपेक्षा की है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा अनुशासन एवं तत्परता के साथ करते रहें।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रभारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव ने वार्डन सेवा के पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रभारी अपर जिलाधिकारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल डिफेंस की भूमिका को स्थानीय स्तर पर नकारा नहीं जा सकता है। निष्काम सेवा से जुड़े हुए वार्डन पदाधिकारी हमेशा तन मन धन के साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हैं। कार्यक्रम में शासन स्तर से आए हुए संदेशों को डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल द्वारा पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक कुमार बैंकर के द्वारा किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन पुलिस प्रशासन और शासन की रीड की हड्डी के रूप में कार्य करता है। डिप्टी चीफ वार्डन कल्यान दास अग्रवाल बृजवासी ने कहा कि वह अपने स्तर से आवश्यकता के अनुसार किसी भी विपरीत परिस्थिति में प्रशासन का सहयोग तन मन धन से करने को तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी घटना नियंत्रण अधिकारी सचिन कुमार अग्रवाल पोस्ट वार्डन एवं प्रशिक्षित आपदा मित्र अशोक यादव अनिल कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट शैलेश खंडेलवाल सतीश चंद्र शर्मा रोहिताश्व गौड डॉ महेश चंद्र शर्मा दीपक शर्मा सुनयना गुप्ता वरिष्ठ लिपिक आलोक व्यास जगदीश सिंह राकेश चौधरी जबर सिंह रिंकी यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Posts

पार्वती राधाकिशन फोमरा स्कूल बिरला स्कूल प्राथमिक वर्ग वार्षिक उत्सव

रचनात्मकता एवं प्रतिभा का अद्भुत संगम मथुरा।गोवर्धन रोड स्थित पार्वती राधाकिशन फोमरा स्कूल(बिरला स्कूल) में आज प्राथमिक वर्ग का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लासपूर्ण, भव्य एवं मनोवेगपूर्ण माहौल में संपन्न…

शामली पुलिस की बड़ी कार्यवाही शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब लुटेरी दुल्हन समय तीन गिरफ्तार

जिला ब्यूरो चीफ राकेश गुप्ता शामली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है थाना बाबरी पुलिस ने शादी के बहाने ठगी और लूटपाट करने वाले अंतर राज्य गिरोह का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *