संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फन्दे से युवक का लटकता मिला शव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिडइन गांव में 23 वर्षीय युवक सुमित बाजपेई का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना हिडइन गांव में काली शंकर बाजपेई के पुत्र सुमित बाजपेई (लगभग 23 वर्ष) के साथ हुई। उनका शव उनके ही कमरे में मफलर से सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने जब शव देखा तो वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर हरचंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली। जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका एक ताजा मामला तहसील ऊंचाहार के सलोन क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ एक…

वंदे भारत एक्सप्रेस के पथराव के मामले में पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज, आरोपी की पहचान

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले में वन्दे भारत ट्रेन पर हुऐ पत्थराव के मामले में बड़ा खुलासा रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *