संस्कृति विवि के सभागार में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. श्रीमती पूजा ठाकुर सिकेरा दीप प्रज्ज्वलन करती हुई। साथ में संस्कृति विवि की सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा।

admin
By
admin
3 Min Read

संस्कृति विवि में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आपरेशन जागृति के पांचवें चरण में जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम और महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. श्रीमती पूजा ठाकुर सिकेरा ने विद्यार्थियों को बताया कि कि महिलाओं और लड़कियों को अपने हकों और और अपने प्रति किए जाने वाले अपराधों को रोकने के लिए बनाए गए कानूनों को जानना चाहिए।
डा. पूजा ठाकुर सिकेरा ने बड़े सरल ढंग से महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सरकार द्वारा बनाई गई हेल्प लाइनों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं और युवतियों को बहुत से कानूनों की जानकारी न होने के कारण भी लगातार उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। इसलिए आप लोगों को तुरंत मदद के लिए इन सभी हेल्प लाइनों के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि यद्यपि समाज में जागरूकता आई है लेकिन हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति आज भी बहुत अच्छी नहीं है। हमारे अभियान का बड़ा उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों में जागरूकता लाकर उन्हें सशक्त और अपराध के प्रति चुप्पी तोड़ने वाला बनाना है। उन्होंने संस्कृति विवि के विद्यार्थियों से कहा कि आज आपने यहां जो कुछ जाना, सीखा है उसे अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों के बीच शेयर करें।
इससे पूर्व क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने आपरेशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने हर थाने पर एक मिशन शक्ति केंद्र बनाया है। यह महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा ही संचालित होता है। उनकी हर समस्या, शिकायत का यहां प्रारंभ से अंत तक समाधान किया जाता है। हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर मौजूद संस्कृति विवि की सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने आपरेशन जागृति के अंतर्गत किए जा रहे महिला सशक्तिकरण वाले कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे यहां मिली जानकारी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वल से हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति विवि की मिशन शक्ति कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. रीना रानी ने किया। इस मौके पर डा.पूजा ठाकुर सिकेरा का पुलिसकर्मियों की ओर से क्षेत्राधिकारी ने समृति चिह्न देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विवि के अधिकारियों के अलावा प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र पाल राणा, निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर प्रभारी जागृति सेल मथुरा, केडी मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ललित चौधरी, महिला उप नीरक्षक शकुन वेदवान, हे.कां. निलेश, हे.कां.महिला पूजा आदि मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *