सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तुलसी दिवस

पूजन के साथ वितरित किये गए तुलसी के पौधे

मथुरा (शिवशंकर शर्मा)। ब्रज कला केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को तुलसी दिवस का आयोजन किया गया जिसके संस्था के महामंत्री राजेंद्र बंसल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया गया। ब्रज संगीत विद्यापीठ की प्रबंधक शालिनी शर्मा ने बताया की छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें तुलसी गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत करके समा बांध दिया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी को तुलसी के पौधे वितरण किए गए तथा तुलसी दिवस की मंगल बधाइयां दी। उमेश गोयल,राजू हाथी वाले, संजय शर्मा डॉ राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल, रश्मि शर्मा, भावना शर्मा, सुनीता अग्रवाल, कृष्ण बीना गर्ग, रुचि द्विवेदी, शिल्पी अग्रवाल, देवेश द्विवेदी, गुंजन शर्मा,प्रेरणा शर्मा, प्रिया कोमल आदि सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालिनी शर्मा द्वारा किया गया।

Related Posts

कुएं में गिरी 5 साल की बच्ची की मौत: परिजन पुलिस कार्रवाई के डर से शव लेकर अस्पताल से फरार हुए

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले…

संस्कृति विवि के सैंकड़ों विद्यार्थी बैठे बौद्धआईकेएस परीक्षा में

संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी बौद्धआईकेएस परीक्षा में भाग लेते हुए।मथुरा। विश्वविद्यालय परिसर में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के बारे में जागरूकता पैदा करने और छात्रों की भारतीय ज्ञान, मूल्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *