थोक विक्रेता पुराने गुटखा महंगे दामों में बेच रहे, फुटकर विक्रेताओं में नाराजगी

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार में गुटखा थोक विक्रेता पुराने स्टॉक को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं जिससे फुटकर विक्रेताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली है।

फुटकर विक्रेताओं ने कहा और आरोप लगाया कि थोक विक्रेता जानबुझकर पुराने स्टॉक को रोककर रखते हैं , बाद में वे इसे नए दामों पर बेचते हैं , जिससे उन्हें अधिक मुनाफा तो कमाते हैं लेकिन फुटकर दुकानदारों और ग्राहकों के बीच झगड़े बढ़ गए हैं। वहीं स्थानीय दुकानदार रामसजीवन, रामराज , नीरज आदि ने बताया की जो राजश्री गुटखा पहले 123 रुपए में मिल जाता था अब 140 रुपए में बेचा जा रहा है,इसी तरह कमला गुटखा 165 की बजाय 180 रुपए में और कायम 155 की बजाय 180 रुपए में मिल रहा है।

फुटकर दुकानदारों ने मांग की है, की थोक विक्रेता पुराने स्टॉक को निर्धारित दरों पर ही बेचें , उनका कहना है, कि ऐसा करने से वे ग्राहकों के साथ होने वाले अनावश्यक विवादों से बच सकेंगे और उनका व्यापार सुचारू रूप से चल सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *