रायबरेली के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने संभाला पदभार, जनसुनवाई की

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली जिले में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार के दिन अपना पदभार संभाला और उसके बाद ही तत्काल ही एक्शन मोड़ में नजर आए और जनसुनवाई भी की जिसमें उन्होंने दोपहर करीब 12 बजें से 2 बजें तक लोगों की शिकायतें सुनीं और सम्बंधित थानों में कार्यवाही के आदेश दिए ,
उत्तर प्रदेश शासन ने 4 फरवरी की शाम कई आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था जिसमें रायबरेली भी शामिल था तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह का तबादला बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया था और इसी क्रम में 11 वी पीएसी बटालियन सीतापुर के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली की कमान सौंपी गई थी, डॉ यशवीर सिंह ने स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा से कार्यभार ग्रहण किया और जिले में कई अधिकारियों से मुलाकात की पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने दोपहर करीब 12 से 2 बजें तक जनसुनवाई की हैं और इस दौरान लोगों के प्रार्थना पत्रों पर सम्बंधित थानों को अलर्ट करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं । वहीं रायबरेली से बस्ती जिले में स्थानांतरित किए गए, यशवीर सिंह ने भी कार्यभार संभाला और जनसुनवाई की हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *