बौद्धिक आईकेएस परीक्षाः संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने बाजी मारी

admin
By
admin
3 Min Read

भारत बौधिक्स आईकेएस परीक्षा-2026 में सफलता हासिल करने वाले संस्कृति विवि के विद्यार्थी अपने प्रमाणपत्रों के साथ। साथ में हैं कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डा. रघुराम भट्ट।


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित भारत बौधिक्स आईकेएस परीक्षा-2026 में अपनी योग्यता का परचम लहराते हुए टाप-30 में अपना नाम दर्ज कराया। बृजप्रांत में मूल्यांकन के उपरांत 2168 स्टूडेंट्स में से सुपर 30 स्टूडेंट्स का चयन किया गया था जिसमें संस्कृति विश्वविद्यालय की भूमि बघेल ने टाप टेन की सूची में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया तथा अन्य छात्रा भूमिका व गुंजन चौरसिया ने सुपर 30मे अपना स्थान अर्जित किया। संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता द्वारा सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पुरुस्कार प्रदान किए।
बताते चलें कि विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, दिल्ली द्वारा संपूर्ण भारत के विभिन्न प्रांतों में बौद्धिक आईकेएस परीक्षा-2026 आयोजित की गई थी। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सचिन गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा ब्रजप्रांत में विश्वविद्यालय के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि संस्कृति विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान विज्ञान परम्परा के साथ आधुनिक शिक्षा दीक्षा के लिए आईकेएस सेल , आईकेएस टास्क फोर्स व लायब्रेरी की व्यवस्था छात्र/छात्राओं के लिए उपलब्ध है।
संस्कृति विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि भारत-सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आधुनिक भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान विज्ञान परम्परा को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। इसके अन्तर्गत विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान तथा संस्कृति विश्वविद्यालय के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर छात्र/छात्राओं में अपने महापुरुष, अपनी विरासत, वेद ज्ञान-विज्ञान, आध्यात्मिक व साहित्यिक पर्यावरण सहित अनेक परम्परागत को आधुनिक काल में शोध व नवाचार के साथ सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश के बृजप्रांत में दो हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकृत किया तथा संस्कृति विश्वविद्यालय परीक्षा का केंद्र रहा जहां 386 पंजीकृत छात्र /छात्राओं ने परीक्षा में सहभागिता प्रदान की तथा विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से परीक्षा में पर्यवेक्षक डा भोले सिंह व डा शंशाक तिवारी रहे तथा संस्कृति विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर समन्वयक डा डी एस तोमर , नोडल अधिकारी श्री रतीश शर्मा, परीक्षा केन्द्राधीक्षक डा पंकज सारस्वत व मूल्यांकनाध्यक्ष डा के के पाराशर रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *