तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी बाप बेटी सहित तीन की मौत,दो घायल

admin
By
admin
3 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली में तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू , बेकाबूकार पेड़ से जाकर टकराई पेड़ से टकराने के बाद कर छह बार पलटी मार कर खाई में जा गिरी हादसे में बाप बेटे समेत तीन की मौत हो गई, वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं । जानकारी के अनुसार बुलंदशहर वी अलीगढ़ के निवासी तीन लोग बरात में शामिल होने के लिए आए थे । वह ट्रेन से रायबरेली पहुंचे वही दुल्हन का भाई अपने दोस्त के साथ उन्हें रिसीव करने के लिए स्टेशन पहुंचा था घर वापसी के दौरान यह हादसा हो गया । शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार के पास चीख ,पुकार मची थी और लोग कराह रहे थे वही ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवाया । जहां पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया वही दो घायलों को रायबरेली के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । हादसा बुधवार को थाना डीह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिजली घर के पास हुआ हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया । बताते हैं कि प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले ठाकुर मिश्रा की बेटी की गुरुवार के दिन शादी है, शादी में शामिल होने के लिए विष्णु के बेटे चंदर के दोस्त बुलंदशहर शहर निवासी मुकेश उम्र लगभग 40 वर्ष व उनका बेटा दिव्यांश उम्र लगभग 20 वर्ष और अलीगढ़ निवासी रामू उम्र लगभग 20 वर्ष आ रहे थे । तीनों लोग सुबह नौचंदी एक्सप्रेस से रायबरेली स्टेशन पहुंचे थे वहां चंदर व उसका दोस्त अभिषेक सिंह इको स्पोर्ट्स कार से उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे । सभी लोग स्टेशन से सांगीपुर प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए, तभी रायबरेली प्रतापगढ़ रोड बिजली पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, फिर पलटते पलटते खाई में जा गिरी हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया । ग्रामीण सूचना डीह प्रभारी मोहन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को डीह सीएचसी पहुंचाया जहां पर मुकेश व उसके बेटे और रामू को मृत घोषित कर दिया गया । वही डीह थाना प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह घटना हुई है, तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है , परिजनों को सूचना दे दी गई है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *