रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
रायबरेली के ऊंचाहार नगर स्थित एक अनियंत्रित ट्रक ने प्रधान की कार को टक्कर मार दिया जानकारी के अनुसार घटना एनटीपीसी रोड के गन्दा नाले के पास हुई है , घटना में ऊंचाहार देहात प्रधान बाल बाल बच गए लेकिन उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है ।
जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान दिनांक 22 फरवरी 2026 दिन रविवार दोपहर करीब दो बजे अपनी कार से एनटीपीसी की ओर जा रहे थे की सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया कार के परखच्चे उड़ गए , हालांकि घटना में ग्राम प्रधान बाल बाल बचे घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है,वहीं मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है ।





