बीमार पत्नी का इलाज कराने गया था पति, पीछे से दबंगों ने खोदा खेत में गड्ढा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति की मजबूरी का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने उसकी पुश्तैनी जमीन को नुकसान पहुँचाया है। घटना ईंटौरा बुजुर्ग गाँव की है, जहाँ पीड़ित अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने शहर गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित राकेश कुमार पाल पुत्र विजय बहादुर पाल, जो कि पूरे गुरुदीन (मझिगंवा) ईंटौरा बुजुर्ग के निवासी हैं, ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। वह अपनी पत्नी के उपचार के लिए उन्हें लेकर फतेहपुर गए हुए थे। इसी अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने उनके गाटा संख्या 3238 स्थित खेत पर अवैध रूप से कब्जा करने या नुकसान पहुँचाने की नीयत से लगभग 6 फिट चौड़ा गड्ढा खोद दिया।
पीड़ित की मांग
राकेश कुमार ने बताया कि जब वह इलाज कराकर वापस लौटे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर अभी भी खोदी गई मिट्टी और झाड़-पत्तियां बिखरी पड़ी हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी जमीन को पूर्व स्थिति में बहाल कराया जाए। पुलिस ने मामले की सूचना प्राप्त कर ली है |

Related Posts

ऊंचाहार में RTE की 25% सीटों पर सवाल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट पोर्टल खुलने से पहले ही ‘फुल’ दिखीं सीटें, अभिभावक ने 1076 पर की शिकायतरायबरेली, ऊंचाहार । सरकार की बहुउद्देशीय योजना Right to Education (RTE)…

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गरीब की गृहस्थी का सामान जलकर राख

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद अंतर्गत ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बनौ का पुरवा रामसांडा गांव में बुधवार की दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *