सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे की नोक पर एनटीपीसी संविदा कर्मी को लूटा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । रात में अपने घर का रहे एनटीपीसी के संविदा कर्मचारी के साथ दो बाइक पर सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है । लुटेरों ने उससे लैपटॉप , मोबाइल फोन आदि सामान छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है ,किंतु अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है।
घटना गुरुवार रात करीब दस बजे की है । कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी निवासी अंकित पाल एनटीपीसी की संविदा कंपनी पी एन कंस्ट्रक्शन में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है । गुरुवार की शाम को वह ऊंचाहार के एक होटल में दावत खाने गए थे । जहां से रात करीब दस बजे वह वापस बाइक से अपने घर जा रहे थे । उनका कहना है कि रास्ते में डिहवा के पास दो बाइक पर सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने रास्ता पुछने के बहाने उन्हें रोक लिया । उसके पास पीछे से आकर दो बदमाशों ने उन्हें गिराकर दबोच लिया और तमंचे की नोक पर उनसे लैपटॉप , मोबाइल फोन , घड़ी , पर्स आदि सामान छीन लिया , और धमकी देकर भाग गए । घटना के बाद पीड़ित अपने घर पहुंचा और घर के मोबाइल फोन से उसने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की है । पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने आभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की है । उधर कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Related Posts

आरटीई योजना पर शिक्षा विभाग से मांगी जानकारी

विद्यालयों में मनमानी चरम पर रायबरेली की ऊंचाहार में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) योजना के तहत विद्यालयों की कथित मनमानी को लेकर शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी गई है, अभिभावक…

भारत में दृश्य खग्रास चन्द्रग्रहण

ता. 03 मार्च 2026 फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को भा. स्टैं. टा. के अनुसार दिन में 03 बजकर 20 मिनट से सायं 06 बजकर 47 मिनट तक खग्रास चन्द्रग्रहण होता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *