रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
ऊंचाहार , रायबरेली। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरहा गांव की रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ी तब परिवार के लोगों ने आनन फानन उसे उपचार के लिए ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला का पति उसकी छोटी बहन को लेकर कहीं चला गया है और इसी बात को लेकर वह टेंशन में है और इसीलिए उसने बड़ा कदम उठाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया ।जब हालत बिगड़ी तब उसे सीएचसी लाया गया ।जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है ,मौके पर पुलिस टीम को भेज कर जांच करवाई जाएगी और आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





